भारत

घर से अगवा करके दो युवकों ने युवती का किया बलात्कार, परिजन बेटी को खोजने पहुंचे तो...

jantaserishta.com
28 Nov 2020 8:43 AM IST
घर से अगवा करके दो युवकों ने युवती का किया बलात्कार, परिजन बेटी को खोजने पहुंचे तो...
x
बड़ी खबर.

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से बीती रात एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. गांव के ही दो लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं. पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

गोंडा में बीती रात में एक नाबालिग लड़की को गांव के ही दो सगे भाई घर से उठाकर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया. एसपी ने बताया कि मुकदमा लिखकर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. यह घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जब परिजन अपनी बेटी को ढूंढने पहुंचे तो लड़की को आरोपी ने घर के बाहर धकेल दिया. फिर लड़की ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई और दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
17 साल की लड़की के साथ रेप
लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बच्ची रात में शौच के लिए बाहर गई थी. लौटकर घर आई तो वो खिड़की बंद करना भूल गई. इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई घर में घुसे और मेरी बेटी का मुंह दबाकर उसे उठा ले गए फिर बलात्कार किया.
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उसने पूछताछ में बताया कि दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे.
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. आरोपी युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story