भारत

मुठभेड़: मारा गया पत्रकार से आतंकी बना रईस अहमद भट्ट, पहले चलाता था न्यूज पोर्टल

jantaserishta.com
30 March 2022 9:38 AM IST
मुठभेड़: मारा गया पत्रकार से आतंकी बना रईस अहमद भट्ट, पहले चलाता था न्यूज पोर्टल
x

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की ग्रीमकालीन राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में से एक रईस अहमद भट पहले पत्रकार था और पिछले साल अगस्त में वह आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था। उन्होंने बताया कि पुराने श्रीनगर के रैनावारी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने पर शुरु हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान अनंतनाग के बिजबेहरा निवासी रईस अहमद भट और हिलाल अहमद राह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि रईस अनंतनाग में एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल 'वैली न्यूज सर्विस' चलाता था। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि रईस पिछले साल अगस्त में आतंकवादी समूह में शामिल हो गए था। उस पर आतंकवादी अपराध को लेकर पहले ही दो प्राथमिकी दर्ज है। बता दें कि सुरक्षा बलों ने इस महीने कश्मीर में नौ मुठभेड़ों में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story