भारत
रायपुर: इन बैगों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं, पुलिस की पड़ताल में पूरा खुलासा होने के आसार
jantaserishta.com
21 Sept 2025 10:10 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर में माना एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेसवे के किनारे नए ट्रॉली बैग लावारिस संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इन बैगों को ब्लेड से काटा गया है। पुलिस इस घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मीडिया में खबर दिखाये जाने के बाद पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और साथ में बम डिस्पोजल स्क्वायड समेत एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को संदेह है कि बैगों का उपयोग किसी प्रकार की तस्करी में हो सकता है।
राजधानी रायपुर में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर टेमरी गांव के पास लावारिस हालत में कई ट्रॉली बैग मिले हैं। बताया जा रहा है कि सभी बैग बिल्कुल नए हैं, लेकिन उन्हें ब्लेड से काटा गया है। इस वजह से इन बैगों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।
शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इन बैगों का इस्तेमाल गांजा या अन्य नशे की तस्करी में किया गया हो सकता है। वहीं कैश की सप्लाई से भी इनका कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बैगों को किसी वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से तो नहीं फेंका गया। खास बात यह है कि जिस जगह बैग फेंके गए हैं, वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है। ऐसे में पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों के फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दुर्ग में 6 करोड़ रुपए नकदी बरामद हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई है। पिछले दिनों रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्कर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है, ऐसे में इस तरह सदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग्स के मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तरह की घटना से किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है।
माना थाना पुलिस ने सभी ट्राली बैग को जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई है, लेकिन एक बड़ा सवाल ये खड़ा ये होता है कि इतने व्यस्तम एक्सप्रेस-वे रोड़ पर कही भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। फिलहाल अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस इन लावारिस मिले संदिग्ध ट्राली बैग की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसमाना एक्सप्रेसवेट्रॉली बैगRaipurRaipur NewsRaipur PoliceMana Expresswaytrolley bag
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





