भारत

रायपुर न्यूज़: ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

Nil dhankar
8 Oct 2021 8:34 PM IST
रायपुर न्यूज़: ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
x

रायपुर। खड़ी ट्रेलर वाहन से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 1 घायल है। दुर्घटना रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार जीवराखन निषाद 35 वर्ष ग्राम ढेकुना सिमगा बलौदा बाजार वर्तमान में गोंदवारा ओव्हरब्रिज के पास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह प्रार्थी अपने दोस्त लीलाराम साहू के साथ बाइक से राशन कार्ड बनवाने बलौदा बाजार भाटापारा गए थे। रात में वापस आ रहे थे तभी एक मेडिकल स्टोर्स के पास एनएच 30 हाईवे पर बिना संकेतक खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9897 से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक चला रहे लीलाराम की मौत हो गई व प्रार्थी को चोट लगी है।

Next Story