भारत

बरसाती नाले भी उफान पर, बह गई कार, VIDEO

jantaserishta.com
7 July 2023 4:56 PM IST
बरसाती नाले भी उफान पर, बह गई कार, VIDEO
x
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हल्द्वानी: पहाड़ों पर पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड और जलभराव की खबरें भी सामनें आ रही है। लगातार बारिश के कारण बरसाती नाले भी उफान पर हैं। ऐसे में इन्हें पार करना खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद भी कई युवक अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। ताजा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है।
हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला शेर नाला उफान पर है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाले को पार करने के उद्देश्य से कार चालक ने गाड़ी बरसाती नाले में उतार दी। जिसके बाद उफनते नाले में वह वाहन समेत फंस गया। साथ ही अधिक पानी होने के चलते उसकी कार बंद हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन चालक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी तरह का जानमाल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। नाले से कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story