भारत
बारिश का पानी...मासूम सड़क किनारे खेल रहा था, तभी...बेहद हृदयविदारक घटना
jantaserishta.com
19 July 2026 11:01 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
विकासनगर: उत्तराखंड में मानसून अब मौत और जिंदगी कि जंग बन चुका है. जिसके चलते आए दिन बरसाती आफ़त में मौत का आंकड़ा भी बढ़ता नज़र जा रहा है. इसी बीच विकासनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां खादर बस्ती में शनिवार की बारिश ऐसा खौफनाक मंजर छोड़ गई, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी. बताया जा रहा है कि यहां महज 6 साल का मासूम अरमान सड़क किनारे खेल रहा था, तभी बारिश के तेज बहाव ने उसे नाली के महज 10 इंच चौड़े पाइप में खींच लिया.
पानी के प्रेसर के चलते मासूम 10 इंच की पाइप में फंस गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में मासूम के रेस्क्यू के लिए जेसीबी से पाइप तोड़कर बचाने की नाकाम कोशिश की गई. लेकिन जेसीबी मशीन की मदद से पाइप को तोड़कर जब तक मासूम को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.
हालांकि परिजनों द्वारा मासूम को आनन-फानन में उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे ने सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.
वहीं, अगले 24 घंटों के लिए ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने संभावित जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है. लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमविकासनगरUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherVikasnagar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





