भारत

हरिद्वार में बारिश का कहर, जलमग्न हुआ 'हरि का द्वार'

jantaserishta.com
11 July 2023 5:00 PM IST
हरिद्वार में बारिश का कहर, जलमग्न हुआ हरि का द्वार
x
हरिद्वार: प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते हरिद्वार शहर जलमग्न हो गया है। हरिद्वार शहर में कई जगह बारिश का पानी भरने से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। यहां सोमवार की देर रात से ही लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया है। इतना ही नहीं गंगा नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। दूसरी ओर ब्रह्मपुरी में मलबा पहाड़ से सड़क पर आ गया है।
दरअसल, हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी निशान से केवल 1.10 मीटर नीचे बह रही है। वहीं, बारिश के चलते शहर से देहात तक का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है।
उधर, ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। हरिद्वार में बारिश में भी कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, बारिश के कारण हाईवे पर भी जाम लग गया है। व्यवस्था बनवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह खुद मैदान में उतरे। उन्होंने सिंहद्वार से प्रेमनगर आश्रम चौक तक हाइवे पर व्यवस्था दुरुस्त कराई।
गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की 15 हजार बीघा कृषि भूमि में फैल गया है। वहीं, कई गांवों में आबादी तक भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। तहसील प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। रविवार तड़के से हो रही बारिश के चलते गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story