भारत
हल्द्वानी में बारिश का कहर: नदी नाले उफान पर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
jantaserishta.com
9 Aug 2023 10:25 AM IST

x
हल्द्वानी: हल्द्वानी में मंगलवार शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश आज सुबह भी जारी रही। लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रकसिया नाले से लेकर कलसिया नाला तक अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में धीरे-धीरे जलभराव की स्थिति बनने लगी है। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
नहरों का पानी अब सड़कों पर आने लगा है। ऐसे में आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है। कई जगह पर पानी घरों में घुस गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास की तरफ भी पानी आ गया है। प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और लोगों से बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर किया है।
Tagsमौसम विभागहल्द्वानीहल्द्वानी न्यूज़हल्द्वानी मौसमबारिशMeteorological DepartmentHaldwaniHaldwani NewsHaldwani WeatherRain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





