भारत

बारिश का कहर, 3 गोशाला और 2 भवन क्षतिग्रस्त

jantaserishta.com
14 Aug 2023 12:43 PM IST
बारिश का कहर, 3 गोशाला और 2 भवन क्षतिग्रस्त
x
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में भी रविवार रात को अतिवृष्टि के कारण तहसील मोरी के आराकोट क्षेत्र के गांव टिकोची में भी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां आराकोट क्षेत्र के ग्राम टिकोची के अन्तर्गत पावर नदी के दूसरी ओर 3 गौशाला एवं 2 भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।
यहां दुचाणु ग्रामवासियों के खेती आदि कार्यों के लिए गौशाला बनायी गई थी। घर के पास जालू खड्ड में पानी बढ़ने के चलते गोशाला और भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में 1 महिला, जिनका नाम भूमि देवी (55 साल) है, के नाले में बहने की भी सूचना मिली है एवं 2 लोग सामान्य रूप से घायल हैं। इसके अलावा, 2 गाय एवं 10 बकरियों के पानी में बहने की सूचना है। एसडीआरएफ त्यूनी व मोरी पुलिस, तहसीदार मोरी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story