भारत

थप्पड़ों की बारिश, यात्री गुस्‍से से आगबबूला हुआ, 'चोर' का VIDEO VIRAL

jantaserishta.com
23 March 2024 11:04 AM IST
थप्पड़ों की बारिश, यात्री गुस्‍से से आगबबूला हुआ, चोर का VIDEO VIRAL
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: ट्रेन से लेकर मेट्रो तक में चोरी के कई मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन चूंकि मोबाइल और सोशल मीडिया का जमाना है तो चलते फिरते बहुत कुछ कैमरे में कैद हो जाता है. हाल में एक शख्स ने ऐसा ही कुछ अपने मोबाइल में कैप्चर किया और ये वायरल हो गया.
ताजा वीडियो दिल्ली मेट्रो का है जिसमें एक शख्स ने सहयात्री को अपने बैग से सामान चोरी करते पकड़ लिया. इसके बाद खचाखच भरी मेट्रो में शख्स, उस कथित चोर को बिना रुके तड़ातड़ थप्पड़ जड़ने लगा. वो उसे 10 से 11 थप्पड़ मारता है और सफाई देने का कोई मौका नहीं देता.
थप्पड़ मारते हुए वह कह रहा है- तेरी तो... चोर.आस पास खड़े लोग उसे रोकने की जरा भी कोशिश करते नहीं दिखते. वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है. इसपर लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं और दिल्ली मेट्रो में ऐसी घटनाओं के आम हो जाने की बात कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story