भारत

सड़क पर नोटों की बारिश, कार पर खड़े मास्क पहने युवक का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
3 Oct 2023 3:55 PM IST
सड़क पर नोटों की बारिश, कार पर खड़े मास्क पहने युवक का वीडियो वायरल
x
VIDEO: रईसी देखकर लोग दंग
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर की व्यस्त सड़क पर अज्ञात व्यक्ति ने जमकर नोट उड़ाए. भारतीय मुद्रा को लुटाने वाला शख्स मुखौटा लगाया हुआ था. वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई.
नोट उड़ाने वाला शख्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज Money Heist से प्रभावित नजर आ रहा था. इसकी वजह थी कि उसने वेब सीरीज के किरदार की तरह ही रेड कलर का कॉस्ट्यूम पहना हुआ था और चेहरे को मास्क से ढका हुआ था. वायरल हुए वीडियो में उस शख्स को कार के ऊपर से नोट फेंकते देखा जा सकता है. साथ ही राहगीरों को फेंके गए पैसों को इकट्ठा करते हुए भी देखे जा सकता है.
नोटों को समेटने में लगे रिक्शा, बाइक, कार सवार लोगों की वजह से सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी. हैरानी की बात यह रही कि कार पर चढ़कर शख्स नोट उड़ाता रहा और ट्रैफिक पुलिस को बेखबर रही. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम जयपुर स्थित जीटी सेंट्रल मॉल के पास हुई. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आई. जयपुर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर युवक का पता लगा लिया है. आरोपी को पुलिस ने शांति भंग करने की धारा के तहत गिरफ्तार किया है. वेब सीरीज के फैन आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि यह सब उसने सिर्फ मज़े के लिए किया था.
फिलहाल पुलिस थाने में आरोपी से आगे की पूछताछ भी जारी है. उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. भारतीय मुद्रा अपमान अधिनियम के तहत राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हो सकता है. सीआरपीसी की धारा के तहत आरोपी को तीन साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है. इसके अलावा जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story