भारत

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड, वायु प्रदूषण में दिखा सुधार

jantaserishta.com
16 Oct 2026 10:14 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड, वायु प्रदूषण में दिखा सुधार
x
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार,16 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं।
इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में कमी ही नहीं, बल्कि वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। आगामी दिनों की बात करें तो 17 अक्टूबर को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 18 अक्टूबर से मौसम एक बार फिर से साफ होने लगेगा। 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। तापमान में इस गिरावट के चलते रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ग्रीन जोन में पहुंच गया है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो कैंटोनमेंट एरिया में एक्यूआई 24 (ग्रीन), बदरपुर में 39 (ग्रीन), बुराड़ी में 60 (ग्रीन), आया नगर में 64 (ग्रीन), अशोक विहार में 67 (ग्रीन), अलीपुर में 70 (ग्रीन), बुराड़ी क्रॉसिंग में 70 (ग्रीन), बवाना में 98 (संतोषजनक) और आनंद विहार में 99 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।
नोएडा की बात करें तो सेक्टर-1 में एक्यूआई 59 (ग्रीन), सेक्टर-125 में 65 (ग्रीन), सेक्टर-116 में 80 (ग्रीन) और सेक्टर-62 में 101 (संतोषजनक) रहा। गाजियाबाद के इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। गोविंदपुरम में एक्यूआई 36 (ग्रीन), संजय नगर में 87 (ग्रीन), इंदिरापुरम में 89 (ग्रीन), वसुंधरा में 102 (संतोषजनक), वेद विहार-लोनी में 101 (संतोषजनक), वेव सिटी में 114 (संतोषजनक) और लोनी में 144 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। फिलहाल, बारिश और ठंडी हवाओं के चलते एनसीआर के लोगों को गर्मी और प्रदूषण दोनों से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में पराली जलाने और त्योहारों के कारण प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story