भारत

बारिश के बाद रेड अलर्ट: दूल्हा-दुल्हन पतीले से पहुंचे शादी स्थल, ये रहा वीडियो

jantaserishta.com
18 Oct 2021 5:12 PM IST
बारिश के बाद रेड अलर्ट: दूल्हा-दुल्हन पतीले से पहुंचे शादी स्थल, ये रहा वीडियो
x

नई दिल्ली: केरल में बाढ़ (Kerala Flood) और भारी बारिश (Kerala Rains) का कहर जारी है. इस बीच एक जोड़े ने अनोखे तरीके से शादी (Weird Marriage) की. दूल्हा और दुल्हन (Groom And Bride) एक खाना बनाने वाले बर्तन में बैठकर मैरिज हॉल पहुंचे. इस घटना का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, केरल में लगातार हो रही बारिश (Kerala Rains, Flood) के कारण सड़कों पर पानी भर गया है. चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. इसके चलते कुट्टनाड क्षेत्र के रहने वाले राहुल और ऐश्वर्या की शादी में खलल पड़ गई.
शादी स्थल में कमर तक पानी भर गया था. सड़कों पर गाड़ियां नहीं चल सकती थीं. बावजूद इसके जोड़े ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही शादी करने की ठानी और करके भी दिखाया. बाढ़ के पानी के बावजूद दूल्हा और दुल्हन शादी स्थल तक पहुंचे. इसके लिए उन्होंने एक बड़े पतीले का सहारा लिया.
दोनों नाव की तरह इस पतीले में बैठकर शादी स्थल तक पहुंच गए. हालांकि, इस शादी में बहुत सीमित संख्या में रिश्तेदार शामिल हुए थे. बाढ़ और बारिश के बीच हुई ये शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है.
केरल में बाढ़ का कहर
बता दें कि केरल में भारी बारिश (Kerala Rainfall) की वजह से हालात बेहद खराब हैं. राज्य के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से अबतक करीब 26 लोगों की मौत हो चुकी है. दक्षिण और सेंट्रल केरल सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. कोट्टायम और इडुक्की में इस बार सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. दोनों जिले बारिश की वजह से पानी-पानी हो गए हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने स्थिति को गंभीर बताया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story