भारत

बारिश का कहर: भरे नाले में गिरा 35 वर्षीय शख्स लापता, तलाश जारी

jantaserishta.com
26 Sept 2021 5:44 PM IST
बारिश का कहर: भरे नाले में गिरा 35 वर्षीय शख्स लापता, तलाश जारी
x
भारी बारिश के दौरान एक खुले नाले में 35 वर्षीय शख्स गिर गया.

हैदराबाद: हैदराबाद के साइबराबाद में शनिवार रात भारी बारिश के दौरान एक खुले नाले में 35 वर्षीय शख्स गिर गया. नरसिंही पुलिस थाने क्षेत्र के इलाके में यह घटना हुई. नाले में गिरा शख्स का पता नहीं चल पाया है. लापता शख्स का नाम रजनीकांत बताया जा रहा है. 3 डीआरएफ और जीएचएमसी की व पुलिस लापता शख्स की तलाश कर रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगरपालिका ने नाले की मरम्मत के दौरान वहां कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया.

शनिवार रात को हैदराबाद के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. इस दौरान कई जगहों पर जलभराव दिखा तो कई जगहों पर यातायात पर भी प्रभाव देखा गया. हैदराबाद मेयर ने लोगों से अपील की कि बारिश संबंधी किसी भी दिक्कत व मदद के लिए 040-21111111 पर फोन कर सहायता प्राप्त करें.
GHMC आपदा राहत टीम ने भी बारिश को लेकर चेताया था और कहा था कि अगले एक घंटे में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में अपने घरों पर जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. डीआरएफ सहायता के लिए 040-29555500 नंबर भी जारी किया गया था. मौसम विभाग ने भी आसार जताए हैं कि हैदराबाद में रविवार को हल्की से भारी बारिश और गरज की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story