भारत
Uttarakhand: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान, मैदानी इलाकों में छाए बादल
jantaserishta.com
11 March 2024 1:21 PM IST

x
Uttarakhand: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान, मैदानी इलाकों में छाए बादल
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है। प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
साथ ही प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के इन पर्वतीय जनपदों में कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रहेंगे।
वहीं देहरादून में भी बादल छाए हुए हैं। पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश होने के चलते मैदानी जिलों में हवा में ठंडापन आ सकता है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड फिर से लौट आई है।
उधर, चारों धाम बर्फ से ढके हुए हैं। केदारनाथ धाम में 5 फीट से ज्यादा बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने का काम चल रहा है। लेकिन यहां हिमखंड खिसकने का भी खतरा बना हुआ है जिसके चलते बर्फ हटाने का कार्य आसान नहीं होंने वाला है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमबारिशबर्फबारीUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherRainSnowfall
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





