भारत
Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, बदरीनाथ धाम में बिछी बर्फ की सफेद चादर
jantaserishta.com
1 April 2023 5:03 PM IST

x
फाइल फोटो
चमोली (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। पिछले दो तीन दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। जिसके बाद बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है। नर नारायण, नीलकंठ माणा, सहित अन्य चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई गई हैं। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड बढ़ गई है।
साथ ही धाम में हो रहे कार्य भी बाधित हो गये हैं। इसके साथ ही धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर भी बर्फबारी का असर पड़ा है। इससे पहले बीती रोज केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में भी इन दिनों यात्रा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, मसूरी, देहरादून में भी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ाई हैं।
आपको बता दें कि, इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ। ऐसे में अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के कारण प्रशासन और सरकार के सामने समय पर कार्यो को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। चारधाम यात्रा में सबसे पहले 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमबारिशबर्फबारीबदरीनाथ धामUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherRainSnowfallBadrinath Dham
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





