भारत

बारिश अलर्ट: कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, छाता लेकर घर से निकलें

jantaserishta.com
1 March 2024 9:33 AM IST
बारिश अलर्ट: कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, छाता लेकर घर से निकलें
x

फाइल फोटो

बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
नई दिल्ली: मार्च के शुरुआत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में 01 मार्च से ही हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3 मार्च को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिलेगा। इसके चलते हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के बीत करें तो बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके साथ ही धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने की वजह से एक सप्ताह तक आंधी और बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जिन जिलों में जताई गई है उनमें मुरादाबाद,मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं। नोएडा और गाजियाबाद में भी बौछार पड़ सकती है।
स्काइमेट वेदर का क हना है कि 1 से 3 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा बर्फबारी की भी संभावना है। 1 मार्च को मुजफ्फराबाद, गिलगित बाल्टिस्तान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख औऱ अन्य जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। 2 मार्च को अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में बौछार पड़ने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। एनसीआप में 25 से 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story