
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय रेलवे ने रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत 15000 से अधिक बेरोजगार उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया।
बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत रेल कौशल विकास योजना युवाओं की रोजगार क्षमता और उद्यमशीलता बढ़ाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी प्रशिक्षण देता है।
रेल प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं को प्रवेश स्तर का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने के लिए भारतीय रेलवे में रेल कौशल विकास योजना (आरकेवीवाई) अधिसूचित की गई है। आरकेवीवाई के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के समन्वय और आयोजन के लिए बनारस लोको वर्क्स, वाराणसी को नोडल पीयू बनाया गया है। ये प्रशिक्षण सितंबर, 2021 में अखिल भारतीय स्?तर पर शुरू हुआ है। आरकेवीवाई के अंतर्गत अब तक 23,181 उम्मीदवारों को नामांकित किया गया है और 15,665 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।
इस योजना के अंतर्गत 94 प्रशिक्षण स्थानों पर 14 उद्योग से संबंधित तकनीकी ट्रेडों जैसे इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, फिटर आदि में प्रशिक्षण दिया जाता है, जो सामान्यत: एक से अधिक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। इनमें भारतीय रेलवे में फैले दूरदराज के स्थान भी शामिल हैं। देश के किसी भी भाग से उम्मीदवार इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं।
उम्मीदवारों को प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है। आरकेवीवाई की निगरानी के लिए एक समर्पित वेबसाइट विकसित की गई है। रेलवे के अनुसार इस योजना के अंतर्गत रोजगार देने का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन यह योजना भारत के बेरोजगार युवाओं के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम है, ताकि वे अपनी रोजगार क्षमता और उद्यमिता को बढ़ाने के लिए विभिन्न व्यवसायों में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।
Tagsभारतीय रेलवेरेल कौशल विकास योजनारेलवेरेलवे न्यूज़Indian RailwaysRail Kaushal Vikas YojanaRailwayRailway News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





