भारत

स्पेशल गिफ्ट: यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान हुआ, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
5 Oct 2022 3:31 PM IST
स्पेशल गिफ्ट: यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान हुआ, जानें डिटेल्स
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है. दशहरा के बाद दिवाली और फिर छठ पूजा का त्योहार आने वाला है. ऐसे में घरों से दूर रहने वाले लोगों का घर आना-जाना बढ़ जाता है. ऐसे में रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. अब रेलवे ने इन ट्रेनों की तादाद में बढ़ोत्तरी की है. यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए पहले से घोषित स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेलवे ने 20 जोड़ी यानि 40 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है.
बिहार के लोगों को इन ट्रेनों से होगा फायदा
इससे पहले रेलवे ने पटना, दानापुर, समस्तीपुर आदि स्टेशनों पर 06 जोड़ी यानी 12 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. यह पूजा स्पेशल ट्रेनें पूर्व में चलाई जा रहीं 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त हैं. जानें इनकी डिटेल.
गाड़ी संख्या 03281/03282 पटना-सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 01031/01032 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस - समस्तीपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर- रानी कमलापति (भोपाल) पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल
त्योहार के मौके पर कुल 179 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
इसके अवाला गाड़ी संख्या 05315/05316 छपरा-दिल्ली-छपरा त्योहार विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ियों का संचालन 12 फेरों के लिए किया जाएगा. रेलवे के मुताबिक, त्योहार के मौके पर कुल 179 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए इस साल छठ तक 179 विशेष ट्रेनों के जोड़े चलाए जाएंगे, जो 2269 फेरे लगाएंगी. दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरनगर, दिल्ली-सहरसा आदि रेलमार्गों पर देश के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए ट्रेनों की सौगात दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story