भारत
स्क्रैप बिक्री में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 6 महीने में ही कमाए 2,582 करोड़
jantaserishta.com
17 Oct 2022 4:37 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय रेलवे ने स्क्रैप बिक्री में इस बार रिकॉर्ड बनाया है। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले छह महीनों में उल्लेखनीय स्क्रैप बिक्री दर्ज की गई है। इस सेल के जरिए भारतीय रेलवे ने सितंबर 2022 तक पिछले साल की तुलना में 2003 करोड़ रुपये की तुलना में कुल 2582 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये कमाई पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 28.91 प्रतिशत अधिक है।
रेलवे के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कबाड़ की बिक्री से आय का लक्ष्य 4400 करोड़ रुपए रखा गया है। 2021-22 में 3,60,732 मीट्रिक टन की तुलना में 2022-23 में 3,93,421 मीट्रिक टन लौह स्क्रैप का निपटान इस साल किया गया था। साथ ही 2022-23 में 1751 वैगनों, 1421 कोचों और 97 इंजनों का निपटान किया गया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में सितंबर 2021 तक 1835 वैगनों, 954 कोचों और 77 इंजनों का निपटान किया गया था। भारतीय रेलवे ई-नीलामी के माध्यम से स्क्रैप सामग्री और बिक्री करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





