भारत

रेलवे ने यात्रियों को दिया गिफ्ट, इन ट्रेनों में जनरल डिब्बों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे यात्रा

jantaserishta.com
18 Dec 2021 11:25 AM IST
रेलवे ने यात्रियों को दिया गिफ्ट, इन ट्रेनों में जनरल डिब्बों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे यात्रा
x

DEMO PIC

Railway Unreserved Ticket: कोविड के दौरान प्रभावित रेल यातायात अब सामान्य होने लगा है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने सभी ट्रेनों को स्पेशल कैटेगरी से हटाकर सामान्य कैटेगरी में शामिल कर दिया था. जिसकी वजह से यात्रियों को किराए भाड़े में 20% से 30% की राहत मिलनी शुरू हो गई. लेकिन अभी भी ऐसी बहुत सी ट्रेनें हैं, जिसमें जनरल डिब्बों में भी रिजर्वेशन करा कर यात्रा करनी पड़ रही है. भारतीय रेलवे धीरे-धीरे जनरल डिब्बों को आरक्षण मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के अधिकार क्षेत्र में चलने वाली कुल 9 जोड़ी ट्रेनों यानी 18 ट्रेनों के कुछ जनरल डिब्बों को 20 दिसंबर से अनारक्षित करने का फैसला किया गया है.

इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में विभिन्न स्टेशनों के मध्य चलाई जा रही 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के साधारण श्रेणी (2S) के आरक्षित कुछ डिब्बों को 20 दिसंबर से आरक्षित के बदले अनारक्षित कोच के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी अपील की है कि यात्रा के दौरान कोविड सुरक्षा संबंधित जारी दिशा-निर्देश का पालन करें.
देखें लिस्ट-
1. गाड़ी संख्या 13401-02 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 15 है. इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 05 कोच - डी-11 से डी-15 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
2. गाड़ी संख्या 13419-20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 11 है. इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 05 कोच - डी-07 से डी-11 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
3. गाड़ी संख्या 15283-84 मनिहारी-जननगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 06 है. इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच - डी-03 से डी-06 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
4. गाड़ी संख्या 15713-14 कटिहार-पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 12 है. इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 06कोच - डी-07 से डी-12 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
5. गाड़ी संख्या 14223-24 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 07 है.इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच - डी-04 से डी-07 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
6. गाड़ी संख्या 18631-32 रांची-चोपन-रांची एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 10 है. इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 05 कोच - डी-06 से डी-10 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
7. गाड़ी संख्या 18635-36 रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 10 है.इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 05 कोच - डी-06 से डी-10 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
8. गाड़ी संख्या 18639-40 आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 05 है.इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच - डी-02 से डी-05 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.
9. गाड़ी संख्या 18625-26 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस:
वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 11 है.इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 06 कोच - डी-06 से डी-11 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story