भारत
रेलवे का फैसला रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आया, घर बैठे जनरल और प्लेटफार्म टिकट बुक करने की सुविधा
jantaserishta.com
26 April 2024 11:32 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
यानी अगर आप रेलवे स्टेशन के आसपास हैं तो केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति मिलेगी.
चंदौली: जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यूटीएस ऑन मोबाइल एप में यात्रा टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट दोनों के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है. इससे अब रेल यात्री घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अपना अनारक्षित टिकट व प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं. हालांकि जियो फेंसिंग की आंतरिक सीमा (Inner limit of Geo-fencing) अपरिवर्तित रहेगी. यानी अगर आप रेलवे स्टेशन के आसपास हैं तो केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति मिलेगी.
गौरतलब है कि वर्तमान समय में UTS ऑन मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध 20 किलोमीटर का था यानी कोई भी यात्री वर्तमान में किसी स्टेशन से अधिकतम 20 किमी की दूरी तक ही उस स्टेशन से यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकता था. अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है. जिसके चलते जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट आप अपने मोबाइल ऐप से घर बैठे ही बुक कर सकते हैं.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल ऐप की सुविधा यात्रियों को प्रदान की गई थी. इसमें टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन परिसर से एक निश्चित दूरी का प्रतिबंध लगाया गया था. जिसे अब खत्म कर दिया गया है और अब यात्री घर बैठे किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट या प्लेटफार्म टिकट UTS ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से ले सकते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि पिछले काफी समय से अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन (एनड्राइड या विंडो आधारित) के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग (UTS Ticket) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वे अपने मोबाइल से आसानी से जनरल यानी अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं.
Tagsजनरल टिकटरेल यात्रीरेलवे न्यूज़प्लेटफॉर्म टिकटGeneral TicketRailway PassengerRailway NewsPlatform Ticket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





