चक्रवात 'अर्नब' के चलते रेलवे ने 11 ट्रेनें रद्द कीं, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: डायरेक्टर, IMD भुवनेश्वर, डॉ. मनोरमा मोहंती ने चक्रवाती तूफान अर्नब पर कहा, "आज की स्थिति के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अर्नब' पिछले 6 घंटों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। यह गोपालपुर से लगभग 370 किलोमीटर दूर है। 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते रहने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ने और आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की उम्मीद है। 28 अक्टूबर की सुबह, यह एक बहुत ही भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, वन्नम के काफी करीब से आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की निरंतर गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
#WATCH विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: भीषण चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई भारी बारिश से कॉन्वेंट जंक्शन पर रेलवे ट्रैक के नीचे बना वाहनों का सबवे जलमग्न हो गया है। इस वजह से इलाके में लोगों को यातायात में रुकावटों और आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। https://t.co/baRyNhhiGs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





