भारत

रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

Riyaz Ansari
28 May 2025 5:42 PM IST
रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द
x

Delhi दिल्ली: गोंडा-बाराबंकी सेक्शन के कॉलोनलगंज-सरयू-जरवल रोड-घाघराघाट स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते भारतीय रेलवे ने दो ट्रेनों को कुछ तारीखों पर रद्द कर दिया है, जबकि आठ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों पर चलाया जाएगा।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 23, 26, 30 जून और 3 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस 25, 28 जून और 2, 5 जुलाई को नहीं चलेगी।

मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 25, 27 और 30 जून को गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन 2 जुलाई को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, औंढ़िहार, मऊ, भटनी होते हुए छपरा जाएगी। इसी मार्ग पर छपरा-मथुरा एक्सप्रेस भी चलेगी।

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी 28 जून और 4 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसी दौरान नई दिल्ली से दरभंगा और बरौनी जाने वाली ट्रेनें भी नए मार्ग से गुजरेंगी


Next Story
null