चक्रवाती तूफान 'जवाद' के मद्देनजर रेलवे ने 3 और 4 दिसंबर के लिए रद्द की 95 ट्रेनें, देखें लिस्ट

Cyclone Jawad: मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को साइक्लोन 'जवाद' के आने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे में अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा. 2 दिसंबर को यह गहरे दबाव में तब्दील होगा जो 4 दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है. चक्रवात के कारण दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. जिसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने किसानों को अभी ही खेतों में पड़े मकई को काटने और बांधने की चेतावनी जारी की है, क्योंकि तेज बारिश से फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग की मानें तो तूफान का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





