भारत

500 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, कौन-कौन सी है डिटेल जानिए

Nilmani Pal
17 Feb 2023 7:48 AM IST
500 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, कौन-कौन सी है डिटेल जानिए
x
सोर्स न्यूज़   - आज तक  

दिल्ली। भारतीय रेलवे देश के बड़े तबके के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने का सहारा है. रेलवे को लोगों की लाइफलाइन कहा जाता है. लंबी दूरी के लिए अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. हर दिन लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों पर इसका खास असर पड़ता है. इसी के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी मिलती है. रेलवे की इस लिस्ट में विभिन्न राज्यों के रूट्स की अलग-अलग कारणों से रद्द की गई ट्रेनें शामिल होती हैं.

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज (शुक्रवार) यानी 17 फरवरी 2023 को 500 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक 444 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है. जबकि 63 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है. इसके अलावा 51 ट्रेनें डायवर्ट हैं और 14 गाड़ियों को रिशेड्यूल किया गया है. इसमें मुख्य रूप से दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों की ट्रेनें शामिल हैं.


Next Story