भारत

सर्द मौसम और घने कोहरे के चलते रेलवे ने की 315 ट्रेनें रद्द, जानें नाम

jantaserishta.com
6 Jan 2023 11:54 AM IST
सर्द मौसम और घने कोहरे के चलते रेलवे ने की 315 ट्रेनें रद्द, जानें नाम
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| सर्द मौसम में घने कोहरे और कुछ अन्य कारणों से शुक्रवार को रेलवे ने 315 ट्रेनें रद्द कर कर दी। देश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छाया है। रेलवे ने शुक्रवार को 315 ट्रेनें रद्द कर कर दी। इनमे से 268 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। जबकि 47 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 13 ट्रेनों को खराब मौसम को देखते हुए रिशिड्यूल भी किया गया है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने 19 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है।
रद्द होने वाली इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। इससे जम्मू, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल के रेल यातायात को ज्यादा प्रभावित किया है। नई दिल्ली आने-जाने वाली लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियों को शुक्रवार को रद्द किया गया है।
आज जो प्रमुख ट्रेनें कैंसिल हुई हैं उनमें एक्सप्रेस जींद दिल्ली जंक्शन, सुपरफास्ट चंडीगढ़, सुपरफास्ट अमृतसर जंक्शन- चंडीगढ़, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस कामाख्या- आनंद विहार टर्मिनल, डबल डैकर एसी लखनऊ- आनंद विहार टर्मिनल, डबल डेकर एसी आनंद विहार, लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी, ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज संगम-चंडीगढ़, एक्सप्रेस स्पेशल पठानकोट, विक्रमशिला एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल- भागलपुर और अमृतसर जंक्शन और अजमेर के बीच चलने वाली कई रेल गाडयां शामिल हैं।
इसके अलावा कोहरे के चलते कई ट्रेनें 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। देर से चलने वाली इन ट्रेनों में राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story