
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कोहरे के चलते शुक्रवार को भारतीय रेलवे ने 283 ट्रेनें रद्द कर दी और 41 ट्रेनों के समय में बदलाव किया। खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते भारतीय रेलवे ने 283 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। वहीं 41 ट्रेनों को शुक्रवार को रिशैड्यूल भी किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को आंतरिक रूप से कैंसिल भी किया गया है। साथ ही इनमें से कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। वहीं कुछ ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार, कोचुवेली-अमृतसर एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, डॉ अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से चल रही है।
जबकि बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस क्रमश: 3:00 घंटे और 2:00 घंटे की देरी से चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





