भारत
रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में 1,91,162 करोड़ का राजस्व हासिल किया: अश्विनी वैष्णव
jantaserishta.com
20 Jan 2023 1:07 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रेल मंत्रालय ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अब तक 42,370 करोड़ रुपए अधिक राजस्व हासिल किया। जबकि चालू वित्त वर्ष में अभी 71 दिन और बाकी हैं। केंद्रीय बजट से पहले गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे इस साल काफी मुनाफे में चल रही है। 19 जनवरी 2023 तक भारतीय रेलवे ने पिछले वित्त वर्ष के कुल राजस्व के आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में कुल राजस्व- 1,91,128 करोड़ रुपये अर्जित किए थे।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रेलवे ने इस साल अब तक 1,185 मीट्रिक टन माल का लदान किया है। रेलवे को इस वित्त वर्ष के अंत में 2,35,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व की उम्मीद है।
जीरो स्क्रैप मिशन के तहत भी रेलवे ने अच्छा राजस्व हासिल किया है। केवल उत्तर मध्य रेलवे ने 12 जनवरी 2023 तक, स्क्रैप (कबाड़) बेचकर कुल 200.83 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर लिया। इसके साथ ही रेलवे ने 2022-23 में बुजुर्गों को दी जाने वाली रियायत सहित यात्रियों को दी जाने वाली अधिकांश सब्सिडी को बंद करने के बाद बड़ी बचत की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





