भारत
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेल कर्मियों ने निकाला वॉकथॉन
jantaserishta.com
6 March 2023 1:13 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय रेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया। आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के एक भाग के रूप में, रेल भवन परिसर के पास अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया गया। रेल मंत्रालय के अनुसार ये 'वॉकथॉन' महिला सशक्तिकरण की बहुमुखी प्रकृति को बढ़ावा देता है और इसका जश्न मनाता है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दिल्ली जिला क्षेत्र में एक वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया था।
भारतीय रेलवे के अनुसार लंबे समय से महिलाओं को सशक्त बना रहा है। हर साल, राष्ट्रीय परिवहन अपनी महिला रेलवे कर्मचारियों द्वारा निभाई गई भूमिका को स्वीकार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है। भारतीय रेल नेटवर्क में ऑन बोर्ड सर्विस हो या ग्राउंड सर्विस, प्रोडक्शन का काम हो या यात्री सेवाओं से जुड़ा काम, महिला कर्मचारी हर जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।
इससे पहले मंत्रालय ने भारतीय रेलवे नेटवर्क पर चलने वाली कई ट्रेनों का नाम प्रमुख महिला हस्तियों के नाम पर रखे थे। संघमित्रा एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृता एक्सप्रेस उनमें से एक हैं। इसी तरह रेलवे ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेल कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से ग्वालियर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस महिला लोको पायलटों ने दौड़ाई। पायलट के अलावा ट्रेन में चेकिंग स्टाफ और गार्ड भी महिलाकर्मी ही रहीं थीं।
Tagsकेंद्रीय रेल मंत्रालयरेल मंत्रालयअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसरेल कर्मियों ने निकाला वॉकथॉनवॉकथॉनUnion Ministry of RailwaysMinistry of RailwaysInternational Women's DayRailway employees took out Walkathon
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





