भारत
नौकरी गई! महिला यात्री पर पेशाब करने के आरोपी टीटीई को रेलवे ने किया बर्खास्त
jantaserishta.com
14 March 2023 6:11 PM IST

x
DEMO PIC
केंद्रीय रेल मंत्री ने इसके निर्देश दिए।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ट्रेन में महिला यात्री पर पेशाब करने के आरोपी टीटीई को रेलवे ने बर्खास्त कर दिया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके निर्देश दिए।
अपने सह यात्रियों पर पेशाब करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में भी रविवार को रात ये घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस की है। जहां एक यात्री अपनी पत्नी के साथ ए1 कोच में सफर कर रहे थे। रविवार रात 12 बजे के करीब टीटीई मुन्ना कुमार ने उनकी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया। इस दौरान महिला अपनी सीट पर सो रही थी। तभी बिहार के मुन्ना कुमार ने यह हरकत की। शिकायतकर्ता राजेश कुमार की पत्नी ने शोर मचाया। पूरी बोगी के यात्री जुट गए और उसे पीट दिया। राजेश कुमार भी रेल कर्मचारी हैं।
आरोप टीटीई मुन्ना कुमार उस वक्त नशे में धुत्त था। साथ ही आरोपी सफर के दौरान छुट्टी पर चल रहा था। इस मामले में लखनऊ जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले को रेलवे ने बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपी टीटीई को नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोपी मुन्ना कुमार डिप्यूटी सीटीआई था।
बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। एक अन्य मामले में अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे में पुरुष सह यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।
वहीं रेल कर्मचारियों के शराब पीकर यात्रियों को परेशान करने का एक अन्य मामला भी मंगलवार को ही सामने आया है। 15705 चंपारण हमसफर जो मगंलवार सुबह कटिहार से दिल्ली पहुंची। उस ट्रेन में भी बी-1 कोच अटेंडेंट ने शराब के नशे में यात्रियों से बदसलूकी की। लेकिन शिकायत के बाद भी कंट्रोल रूम की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। यात्रियों के अनुसार रात तक वह अटेंडे कोच में बेडिंग रोल बांट रहा था और सुबह नशे में धुत कर्मचारी यात्रियों को परेशान कर रहा था, उनसे बदतमीजी कर रहा था। इतना ही नहीं उस अटेंडे ने अपने जानकार रिश्तेदारों को बिना टिकट के रिजर्व सीट पर जोर जबरदस्ती कर यात्रा भी करवाई।
Tagsमहिला यात्री पर पेशाबपेशाबमहिला यात्रीट्रेनरेलवेटीटीईटीटीई बर्खास्तPee on female passengerpeefemale passengertrainrailwayTTETTE sacked
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





