भारत
रेल मंत्री तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे ओडिशा, बालासोर दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा
jantaserishta.com
19 Jun 2023 1:34 PM IST

x
फाइल फोटो
भुवनेश्वर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर सोमवार शाम भुवनेश्वर पहुंचेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में वैष्णव पुरी जाएंगे, जहां वह शाम को पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे और विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
वैष्णव मंगलवार को पूर्वाह्न् में रथ यात्रा स्थल भी जाएंगे। बाद में, वह स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए बहनागा बाजार जाएंगे, जहां 2 जून की शाम को ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना हुई थी। वह बालासोर जिला अस्पताल भी जाएंगे और अस्पताल और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। इसके अलावा बालासोर रेलवे स्टेशन के विकास का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे।
इस बीच, कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रविवार को एक और घायल यात्री की मौत हो जाने से ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 292 हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के पलटू नस्कर (24) के रूप में हुई है।
Tagsरेल मंत्री अश्विनी वैष्णवअश्विनी वैष्णवओडिशाबालासोर दुर्घटनास्थलRailway Minister Ashwini VaishnavAshwini VaishnavOdishaBalasore accident site
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





