भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को पहुंचेंगे रायपुर

SHIDDHANT
19 Sept 2026 12:27 AM IST
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को पहुंचेंगे रायपुर
x
छग
Raipur रायपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
रेलवे के सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर मंडल स्तर पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और अन्य तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर, यार्ड, पहुंच मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन परिसर को नए स्वरूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। रेल मंत्री के दौरे से पहले निर्माण और व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों को गति देने की कवायद जारी है।
RPF स्थापना दिवस समारोह को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचाई जा रही हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, मंच व्यवस्था, अतिथियों के आगमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागों के बीच समन्वय बनाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय मंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। रायपुर मंडल में रेल सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
Next Story