भारत

Railway Job: मात्र 15 साल की उम्र में सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

jantaserishta.com
19 Jan 2021 12:37 PM IST
Railway Job: मात्र 15 साल की उम्र में सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई
x

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी (Railway Recruitment) करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) ने ट्रेनी अप्रेंटिस (Apprentice Recruitment) पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं. यहां कुल 374 पदों पर भर्ती होनी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.

जो युवा सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है. बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में 300 पद विभिन्न ट्रेड्स के आईटीआई पास अभ्यर्थियों और 74 पद गैर आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं. उम्मीदवार बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) की ऑफिशियल वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
बीएलडब्ल्यू अपरेंटिस भर्ती 2021 (BLW Apprentice Recruitment 2021) के लिए आईटीआई (ITI) पास होना जरूरी है. हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास ITI की डिग्री नहीं है, (नॉन-आईटीआई पदों के लिए), उन्हें कम से कम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ कक्षा 10 लेवल की परीक्षा पास होना चाहिए.
आईटीआई (ITI) पदों के लिए कक्षा 10 के अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र (ITI Certificate) भी होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखें.
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें मैट्रिक परीक्षा (Matric Exam) के अंक शामिल होंगे. समान अंक वाले दो उम्मीदवारों के मामले में पुराने उम्मीदवार को पहले चुना जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस ट्रेनिंग (Apprentice Training) करनी होगी.
आवेदक की न्यूनतम आयु 15 साल होनी चाहिए. गैर-आईटीआई (Non-ITI), वेल्डर ट्रेड और बढ़ई उम्मीदवारों (Carpenter) के लिए अधिकतम आयु सीमा (Age Limit) 22 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षति वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है.
उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. एससी (SC), एसटी (ST), पीएच, पीडब्ल्यूडी (PWD) कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देने होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल (Non Refundable) है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story