भारत

रेलवे ने दी राहत भरी खबर, प्लेटफॉर्म टिकट 50 की जगह अब फिर 10 रुपए में...

jantaserishta.com
25 Nov 2021 8:17 AM IST
रेलवे ने दी राहत भरी खबर, प्लेटफॉर्म टिकट 50 की जगह अब फिर 10 रुपए में...
x

मुंबई: भारत में कोरोना का कहर कम हो गया है. ऐसे में रेलवे ने तमाम पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है. हाल ही में रेलवे ने सभी स्पेशल ट्रेनों को खत्म कर सामान्य परिचालन शुरू करने का फैसला किया है. इसी बीच सेंट्रल रेलवे ने अब प्लेटफॉर्म टिकट के दाम कम करने का फैसला किया है.

सेंट्रल रेलवे (मध्य रेलवे) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब 50 रुपए की जगह प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का कर दिया गया है. आदेश के मुताबिक, सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई. ये आदेश 25 नवंबर से लागू है.
कोरोना के वक्त बढ़ाए गए थे प्लेटफॉर्म के दाम
रेलवे ने कोरोना वक्त में रेलवे का परिचालन बंद कर दिया था. लेकिन बाद में जब कोविड के हालात सुधरने लगे तो भारतीय रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन बहाल करना शुरू कर दिया और सभी ट्रेनों के नंबर बदलकर स्पेशल कैटेगरी में कर दिया गया था. इसी के साथ ट्रेनों के टिकट की कीमतों में भी इजाफा किया गया था. रेलवे ने कोरोना काल में प्लेटफॉर्म टिकट के दाम को बढ़ाकर 50 रुपए तक करने का फैसला किया था. ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम की जा सके.
स्पेशल से सामान्य हुईं ट्रेनें
अब जबकि कोविड की दूसरी लहर लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और पूरे देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन भी जारी है. जिसको देखते हुए रेलवे कोविड के दौरान स्पेशल नंबर से चलने वाली सभी ट्रेनों को सामान्य श्रेणी में लाने का फैसला किया है. रेलवे के इस फैसले के मुताबिक, अब सभी ट्रेनों का नंबर एक बार फिर पहले की तरह हो गए और ट्रेनों का नंबर बदलने के साथ ही यात्री किराए में भी काफी फर्क पड़ा है. Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story