भारत

रिश्वतखोरी मामले में रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

jantaserishta.com
14 Jun 2026 11:56 AM IST
रिश्वतखोरी मामले में रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा
x
मचा हड़कंप.
गुवाहाटी: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के सिलचर स्थित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के एक वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सीनियर सेक्शन इंजीनियर-एसएसई) को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी सी एंड डब्ल्यू विभाग में तैनात था।
सीबीआई की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि एजेंसी ने इस मामले में 13 जून को प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच एजेंसी के अनुसार, शिकायतकर्ता ठेकेदार द्वारा पहले ही पूरा किए जा चुके कार्य का लगभग 20 लाख रुपए का बिल भुगतान के लिए लंबित था, जिसकी स्वीकृति आरोपी अधिकारी के स्तर पर होनी थी।
आरोप है कि 12 जून 2026 को जब शिकायतकर्ता ने आरोपी वरिष्ठ अनुभाग अभियंता से मुलाकात कर बिल को जल्द पारित करने का अनुरोध किया, तब अधिकारी ने बिल की प्रक्रिया पूरी करने और भुगतान जारी करने के एवज में कुल लंबित राशि का एक प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा। यह रकम 20 हजार रुपए बताई गई।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को 14 जून को गुवाहाटी स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी के आवासीय परिसरों पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इससे पहले, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जबलपुर टीम ने शहडोल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभयंकर शर्मा को 10 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी अधिकारी ने बैंकिंग कियोस्क के संचालन की अनुमति देने के एवज में इस राशि की मांग की थी। सीबीआई ने 11 जून को यह गिरफ्तारी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story