भारत
रेलवे कर्मचारी की हत्या, महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी
jantaserishta.com
10 Sept 2023 1:09 PM IST

x
परिवार वाले उसे ढूंढ नहीं पाए थे.
नई दिल्ली: दो दिनों से लापता दिल्ली की महिला रेल कर्मचारी की लाश ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास मिली है. 45 साल की महिला पिंकी 8 सितंबर से गायब थी जिसके बाद उसके बेटे ने दिल्ली के अंबेडकर नगर पुलिस थाने में अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.
शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी मां बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई. काफी कोशिशों के बाद भी उसका पता नहीं चला था. परिवार वाले उसे ढूंढ नहीं पाए थे. इसके बाद 9 सितंबर को अंबेडकर नगर पुलिस थाने को नॉलेज पार्क थाने (ग्रेटर नोएडा) से एक महिला के शव के संबंध में जानकारी मिली. खोजबीन के दौरान पता चला कि मृतक महिला को आखिरी बार दोपहर 3 बजे के करीब निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय में देखा गया था.
मृतक निजाममुद्दीन रेलवे स्टेशन पर क्लर्क के पद पर काम करती थी, वहीं उनके कार्यालय से भी इस बात की पुष्टि की गई है कि एक दिन पहले वह अपने कार्यालय में मौजूद थी और दोपहर 03 बजे के बाद दफ्तर से निकली थी. जांच के दौरान मृतक महिला का अंतिम लोकेशन नॉलेज पार्क (ग्रेटर नोएडा) पाया गया था.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार पिंकी अपने पति मनोज और बेटी के साथ मदनगीर इलाके में रहती थी. दो दिन पहले वह सुबह जॉब के लिए घर से निकली थी. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन ऑफिस भी गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी.
अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर शव को नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास फेंका गया है. सूत्रों ने यह भी बताया कि महिला को ग्रेटर नोएडा के एक एटीएम से पैसे निकालते हुए आखिरी बार देखा गया था. उसके बाद महिला का शव मिला. फिलहाल यूपी और दिल्ली पुलिस दोनों यह पता करने में जुटी हुई है कि महिला आखिरी बार किसके साथ थी. निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाद वह कहां गई. इसके अलावा उसके मोबाइल का डेटा भी खंगाला जा रहा है, ताकि हत्या का राज खुल सके.
Tagsदिल्लीदिल्ली पुलिसहत्यामहिला रेल कर्मचारीरेल कर्मचारीDelhiDelhi PoliceMurderFemale Railway EmployeeRailway Employee
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





