भारत
रेलवे कर्मचारी और बेटे की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा, खौफनाक हत्याकांड की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही
jantaserishta.com
20 March 2024 9:16 AM IST

x
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बहुचर्चित दोहरे रेलवे कर्मचारी और आठ साल के मासूम की हुई हत्याकांड के मामले में एक सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में कथित आरोपी मुकुल हाथ में रबर के ग्लोब पहने गैस कटर ले जाते दिख रहा है। उसके बाद वापस आते समय उसके हाथ में एक बेग भी दिख रहा है। सीसीटीवी में दिख रहे गैस कटर से ही दरवाजा काटकर आरोपी घर में दाखिल हुआ था। पुलिस आरोपी मुकुल और मृतक की नाबालिग बेटी को हत्या के चार दिनों के बाद भी नहीं तलाश कर पाई है। हालांकि, दोनों आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे है। पुलिस को कटनी के बाद पुणे में लोकेशन मिली थी। आरोपी अपने साथ ले गए मोबाइल को सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट के लिए ही चालू कर रहे है इससे पुलिस की परेशानी बड़ी हुई है।
जबलपुर में रेलवे अफसर और उनके 8 साल के बेटे की हत्या को चार दिन बीत चुके हैं। आरोपी लड़की और उसका प्रेमी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। लड़की के पास अपनी मां का मोबाइल है जो एक्टिव है। मां की मौत के बाद से ही आरोपी लड़की उनका मोबाइल चला रही है। इसी मोबाइल को वह अपने साथ ले गई है। पुलिस इसे लगातार ट्रैक कर रही है। इसी मोबाइल से उसने महाराष्ट्र में पुणे के रेस्टोरेंट में ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। जबलपुर पुलिस की टीम पुणे पहुंची थी और आरोपियों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ले रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की ने हत्या की साजिश पहले ही प्रेमी के साथ रच दी थी लड़की ने इस साल 10वीं के एग्जाम दिए थे। और वह जानती थी की परीक्षा के बाद पिता उसे वापस पिपरिया भेज देंगे और वह जाना नहीं चाहती थी। लड़की और युवक दोनों पड़ोस होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई। एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों ने हत्या की प्लानिंग एक हफ्ते पहले ही कर ली थी। मुकुल सिंह ने हफ्तेभर पहले ही ऑनलाइन दो चाकू भी मंगाए थे। रविवार को पुलिस ने एक चाकू मुकुल सिंह के गैरेज के पास से बरामद किया, जबकि दूसरा चाकू नहीं मिला है। इनमें से एक चाकू बरामद कर लिया गया।आशंका है कि आरोपी दूसरे को अपने साथ ले गया है।
लड़की की गवाही से मिली थी जमानत बताया जा रहा है की आरोपी प्रेमी की जमानत लड़की के बयान के आधार पर ही हुई थी। लड़की ने भरी कोर्ट में गवाही दी थी कि वह आरोपी मुकुल के साथ जबरदस्ती नहीं बल्कि अपनी सहमति से घर से भागी थी। यही नहीं उसका यह भी कहना है कि उसने आरोपी के साथ अपनी सहमति और रजामंदी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसमें मुकुल ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की थी और लड़की के इसी बयान के आधार पर हाईकोर्ट ने लड़की के बयान को म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग मानते हुए 50 हजार के निजी मुचलके पर आरोपी को उस वक्त जमानत दे दी थी। आरोपी के पिता अस्पताल में भर्ती आरपी सिंह सोमवार सुबह 9:20 बजे रेलवे अस्पताल पहुंचे। यहां हार्ट की समस्या बताकर भर्ती हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक आरपी सिंह को हार्ट के मरीज हैं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती किया गया है।आरोपी की बहन लापता है।आरोपी भाई को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है।
डीआरएम विवेक शील का कहना है कि इस घटना ने विभाग को शर्मसार किया है। आरोपी के पिता आरपी सिंह से सरकारी खाली करवाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा।यूनियन के अध्यक्ष बीएन शुक्ला का कहना है कि राजकुमार मिलनसार थे। वारदात के बाद से कॉलोनी का वातावरण खराब हो गया है, जिसे ठीक करने की जरूरत है। डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसा नहीं हो, इसके लिए कर्मचारियों और उनके परिवार वालों से बात की जा रही है। जल्द ही, इस संबंध में एक्शन लिया जाएगा।
Tagsजबलपुरजबलपुर न्यूज़जबलपुर पुलिसरेलवे कर्मचारीहत्याक्राइम न्यूज़JabalpurJabalpur NewsJabalpur PoliceRailway EmployeesMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





