भारत

रेल रोको आंदोलन जारी, पटरियों पर जमे किसान, रेलवे ने कही ये बात

jantaserishta.com
18 Oct 2021 11:35 AM IST
रेल रोको आंदोलन जारी, पटरियों पर जमे किसान, रेलवे ने कही ये बात
x

नई दिल्ली: प्रदर्शनकारी किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू हो चुका है. अमृतसर में देवी दासपुरा गांव में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ चुके हैं. रेल रोको आंदोलन के बारे में भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि ये अलग-अलग ज़िलों में अलग-अलग जगह होगा. पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है.

किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करे. नॉर्दन रेलवे का 'Rail roko' आंदोलन पर बयान आया है. बताया गया है कि अबतक 30 जगहों पर इसका असर है. वहीं 8 ट्रेनों को रेगुलेट करना पड़ा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story