भारत

रेल नाकाबंदी ने उत्तर बंगाल में ट्रेन सेवाओं को किया बाधित

jantaserishta.com
6 Dec 2022 2:41 PM IST
रेल नाकाबंदी ने उत्तर बंगाल में ट्रेन सेवाओं को किया बाधित
x
कोलकाता (आईएएनएस)| अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर कामतापुर स्टेट डिमांड फोरम (केएसडीएफ) द्वारा किए रेल लाइन पर लगाए गए अवरोध के कारण मंगलवार को उत्तर बंगाल के विभिन्न हिस्सों में ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। मंगलवार सुबह से शुरू नाकेबंदी के बाद कई मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं।
दक्षिण बंगाल से उत्तर बंगाल की ओर जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक कंचनजंगा एक्सप्रेस जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुरी रेलवे स्टेशन पर फंसी हुई है।
राज्य पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को उन स्टेशनों पर तैनात किया गया था जहा फोरम के कार्यकर्ताओं ने नाकेबंदी की थी।
मंच के अध्यक्ष निखिल रे ने दावा किया कि उनकी ओर से पहले ही 12 घंटे की नाकाबंदी की घोषणा की गई थी।
उन्होंने कहा, हमारी एकमात्र मांग अलग कामतापुर राज्य है।
मंच के उपाध्यक्ष अमित रे ने कहा कि नाकाबंदी काफी सफल रही।
उन्होंने कहा, पुलिस पहले ही हमारे कई समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि शुरू में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकारों के साथ बातचीत करके शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठाया।
लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार ने इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, ऐसे में रेल नाकाबंदी का सहारा लेने के लिए मजबूर हुए। आने वाले दिनों में हम इस मुद्दे पर बड़े आंदोलनों का सहारा लेंगे।
अगले साल राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए होने वाले चुनावों की पृष्ठभूमि में इस आंदोलन को महत्व मिला।
पश्चिम बंगाल में कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और असम में गोलपारा, धुबरी, बोंगईगांव और कोकराझार जिले, बिहार में किशनगंज जिला व नेपाल झापा जिला को मिलाकर कामतापुर राज्य के गठन का प्रस्ताव है।
दिसंबर 1985 में अस्तित्व में आए कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) द्वारा इस मांग को लेकर पहले भी सशस्त्र आंदोलन की घटनाएं हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story