भारत

रेल हादसा... सौराष्ट्र एक्सप्रेस को लेकर चौंकाने वाली खबर, VIDEO

jantaserishta.com
24 Dec 2024 5:28 PM IST
रेल हादसा... सौराष्ट्र एक्सप्रेस को लेकर चौंकाने वाली खबर, VIDEO
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: गुजरात के कीम में दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस (19015 ) दोपहर 3:32 बजे किम स्टेशन से रवाना हुई। इसी दौरान इंजन के पास लगे एक गैर-यात्री कोच (वीपीयू) के चार पहिए पटरी से उतर गए। मरम्मत का काम जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है। ट्रेनों की आवाजाही पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा है। बता दें कि कीम स्टेशन सूरत के पास पड़ता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story