भारत

रेल हादसा: 50 से अधिक लोग घायल, पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
17 Aug 2022 8:21 AM IST
रेल हादसा: 50 से अधिक लोग घायल, पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा सामने आया है. यहां एक पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी है. इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गई हैं. राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है. हालांकि 50 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

यह घटना मंगलवार की रात करीब ढाई बजे एक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. यह हादसा मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी के बीच सिगनल न मिलने के कारण हुआ है. राहत की बात ये है कि इसमें किसी भी यात्री की मौत की सूचना नहीं है. हादसे का शिकार हुई ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story