
x
मिशन मुक्ति फाउंडेशन
Gopalganj गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में एक निजी संस्था की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर आठ नाबालिगों को मुक्त कराया। इस दौरान अश्लील डांस और अनैतिक कार्य कराए जाने के आरोप में तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया। गोपालगंज सदर दो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस एवं मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई में बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस दौरान बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर बाजार में एक ऑर्केस्ट्रा आवासीय स्थल पर छापेमारी के क्रम में आर्केस्ट्रा संचालक किशन सोनी को गिरफ्तार किया गया एवं वहां दो लड़कियों से पूछताछ की गई। उन्होंने पूछताछ में आर्केस्ट्रा संचालक पर अश्लील डांस और अनैतिक कार्य कराए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद बरौली थाना क्षेत्र के पायल सिनेमा रोड, सर्राफा बाजार और बरौली मिर्जापुर रोड सिसई के इलाके में संचालित आर्केस्ट्रा संचालकों के परिसर में छापेमारी की गई। इस क्रम में दो महिला संचालकों को गिरफ्तार किया गया और छह लड़कियों को मुक्त कराया गया।
उन्होंने बताया कि मुक्त सभी लड़कियों को रोजगार के नाम पर बुलाया गया था और इनसे अश्लील डांस और अनैतिक कार्य कराया जाता था। इस मामले की प्राथमिकी बरौली थाना क्षेत्र में दर्ज कराई गई है। मिशन मुक्ति फाउंडेशन के मुताबिक, कई आर्केस्ट्रा को लेकर लगातार ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं। मुक्त लड़कियां बिहार के अलावा अन्य राज्यों की भी बताई जा रही हैं। गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अगर ऐसी शिकायतें मिलेंगी तो कार्रवाई की जाएगी।
Tagsगोपालगंजबरौली थानानाबालिगमुक्तआर्केस्ट्रा संचालकगिरफ्तारअश्लील डांसअनैतिक कार्यमिशन मुक्ति फाउंडेशनपुलिस कार्रवाईबिहारछापेमारीमहिला संचालकरोजगार के नाम पर शोषणपूछताछप्राथमिकीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





