भारत

ASP के ठिकानों पर छापा: एडिशनल एसपी गिरफ्तार, BMW कार, स्पोर्ट्स बाइक और 4 फ्लैट्स के मालिक

jantaserishta.com
17 Feb 2022 8:34 AM IST
ASP के ठिकानों पर छापा: एडिशनल एसपी गिरफ्तार, BMW कार, स्पोर्ट्स बाइक और 4 फ्लैट्स के मालिक
x
उसके पास 1.11 करोड़ तक की महंगी गाड़ियां और स्पोर्ट्स बाइक बरामद की गई हैं.

भुवनेश्वर: ओडिशा में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. पिछले कई दिनों से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है और फिर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है. ताजा मामला एडिशनल एसपी ऑफ पुलिस त्रिनाथ मिश्रा को लेकर है जिनके 11 ठिकानों पर कटक विजिलेंस ने छापेमारी की है. उस रेड में 11.2 करोड़ की अवैध संपत्ति बरामद कर ली गई है और त्रिनाथ मिश्रा भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस पूरी कार्रवाई के बारे में विजिलेंस एसपी अक्ष्या मिश्रा ने विस्तार से बताया है. उनकी माने तो आरोपी के पास से चार फ्लैट और 7 महंगी गाड़ियां मिली हैं. किसी भी चीज का कोई पक्का बिल पेश नहीं किया गया है. जानकारी मिली है कि आरोपी को महंगी गाड़ियों का खासा शौक रहा है. उसके पास 1.11 करोड़ तक की महंगी गाड़ियां और स्पोर्ट्स बाइक बरामद की गई हैं.
Director Vigilance, Yashwant K Jethwa ने भी इस कार्रवाई को जरूरी बताया है. उनके मुताबिक उनकी टीम दो तरीके से काम कर रही है. अगर उन्हें कोई इनपुट घटना से पहले मिल जाता है तो वे उसी आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ रहे हैं. वहीं अगर बात में इनपुट मिलता है तो उन चुनिंदा अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन हो
त्रिनाथ मिश्रा के पास नवरंगपुर जिला के डाबुगां स्थित पैतृक आवास है, BMW X7 गाड़ी है, GTR 250 Hyosung Bike खरीद रखी है और Royal Enfield Classic भी खरीद रखी है. इसके अलावा कटक के मधुपटना थाना परिसर में सरकारी आवास भी मिले हैं.
इससे पहले जांच एजेंसियों ने Odisha Police Housing and Welfare Corporation के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था. तब अधिकारी प्रताप सिंह समाल के यहां से 14.88 करोड़ की संपत्ति मिली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story