भारत

देशभर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर पड़ा छापा, NIA का ताबड़तोड़ एक्शन

jantaserishta.com
17 May 2023 8:15 AM IST
देशभर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर पड़ा  छापा, NIA का ताबड़तोड़ एक्शन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को एक अभियान के तहत गैंगस्टरों, ड्रग तस्करों और आतंकवादी समूहों के बीच कथित सांठगांठ पर कार्रवाई के तहत छह राज्यों में 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी खालिस्तानी तत्वों के साथ संबंधों की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आतंक-नशीले पदार्थो के तस्करों-गैंगस्टरों के सांठगांठ के मामलों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में छापेमारी की जा रही है।
देश में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में खालिस्तानी समूहों से जुड़े गैंगस्टरों की संलिप्तता का की खुफिया सूचनाओं के जवाब में एनआईए की कार्रवाई सामने आई है। एजेंसी का उद्देश्य आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल नेटवर्क को उजागर करना और उनकी गतिविधियों को बाधित करना है।
ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के एनआईए के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। फिलहाल एनआईए ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story