भारत
नकली रसगुल्ला फैक्ट्रियों पर दबिश, 4500 किलो संदिग्ध रसगुल्ला मिला
jantaserishta.com
18 Aug 2026 9:13 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
संभल: संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के मंगनपुर गांव में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और खाद्य विभाग की टीम ने नकली रसगुल्ला फैक्ट्रियों पर छापेमारी की कार्यवाही की. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई होने वाले नकली रसगुल्लों की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया. जांच के दौरान ग्राम प्रधान के घर संचालित फैक्ट्री से 4500 किलो तैयार सफेद रसगुल्ले मिले, लेकिन संचालक दूध खरीद का हिसाब नहीं दे सका. टीम ने सैंपल लेकर मेरठ लैब भेजे और माल जब्त करके आरोपियों को हिरासत में लिया.
कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने ग्राम प्रधान के बेटे और फैक्ट्री मालिक शान ए आलम से पूछताछ की. इतनी बड़ी मात्रा में रसगुल्ले बनाने के लिए यूज दूध की खरीदारी का कोई प्वाइंट या हिसाब वह नहीं दे सका रसगुल्ला बनाने की विधि पूछने पर भी वह गोलमोल जवाब देने लगा. मौके पर तैयार रसगुल्ले और छेना जब्त कर लिया गया.
खाद्य विभाग की टीम ने मौके से सभी पदार्थों की सैंपलिंग की है. इन सैंपलों को जांच के लिए मेरठ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट पक्ष में न आने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मौके से मिली एक्सपायर परमिट की गाड़ियों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
दूसरी तरफ, ग्राम प्रधान पति अबरार ने कहा कि उनके पास रसगुल्ला कारोबार का लाइसेंस और जीएसटी नंबर मौजूद है. उनके अनुसार रसगुल्ला दूध, चीनी और पाउडर से तैयार किया जाता है. उन्होंने बताया कि पहले भी सैंपल लिए गए थे जो पास हो चुके थे और इस बार भी केवल सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई है.
Tagsसंभलहजरतनगर गढ़ी थानानकली रसगुल्ला फैक्ट्रीSambhalHazratnagar Garhi police stationfake rasgulla factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





