
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा एक्शन हुआ.
नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को एक पॉश इलाके में छापेमारी करते हुए एक देह व्यवसाय का पर्दाफाश किया है. बताया जाता है कि दो सगे भाई सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. जिसमें एक महिला भी है. ये दोनों भी इस रैकेट में दलाल की भूमिका निभा रहे थे. पुलिस ने इस छापे में 5 पीड़ित युवतियों को भी दलाल के चंगुल से छुड़ाया है.
जानकारी के अनुसार नागपुर के सदर पुलिस थाना अंतर्गत बैरामजी टाउन में कॉपर सैलून नाम से ये सैलून था. आशीष ठाकुर और उसका भाई विवेक ठाकुर अपनी महिला साथी संगीता भीमटे के साथ मिलकर यह धंधा चला रहे थे. क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि सैलून में महिलाओं और लड़कियों को पैसों का लालच देकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है.
इसी सूचना पर पुलिस ने एक नकली ग्राहक की मदद से एक महिला का सौदा साढ़े 6 हजार में तय किया. जैसे ही महिला कमरे में दाखिल हुई पहले से ही ताक में बैठी पुलिस की टीम ने छापा मार दिया. इस कार्रवाई के दौरान आशीष ठाकुर और महिला आरोपी संगीता भीमटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि उनके कब्जे से पांच पीड़ित महिलाओं को छुड़वाया गया है.
हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान विवेक ठाकुर पुलिस के हाथ नहीं लगा, जिसकी भी तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि विवेक ठाकुर के खिलाफ इससे पहले भी छेड़खानी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज है. इस कार्रवाई के दौरान सैलून से पुलिस ने कुल एक लाख चौबीस हजार सात सौ अस्सी (124780) रुपए का माल भी जब्त किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





