भारत

उप शिक्षा निदेशक के ठिकानों पर रेड, 3.75 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का आरोप

jantaserishta.com
11 Sept 2025 4:49 PM IST
उप शिक्षा निदेशक के ठिकानों पर रेड, 3.75 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का आरोप
x
बड़ा एक्शन.
पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय उप-शिक्षा निदेशक बीरेंद्र नारायण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन पर 3.75 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
निगरानी विभाग ने बीरेंद्र नारायण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति बनाई है। जांच में पता चला है कि उनकी अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3.75 करोड़ रुपए है।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि छापेमारी चल रही है और अवैध संपत्ति से संबंधित कागजात व अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है। जांच में कई खुलासे होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पटना से सर्च वारंट मिलने के बाद एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इनमें मुजफ्फरपुर स्थित क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक बीरेंद्र नारायण का कार्यालय और आवास, पटना के जगनपुरा में उनका आवास और पूर्णिया जिले के रामबाग स्थित पैतृक आवास शामिल है।
पंकज कुमार दाराद ने बताया कि यह कार्रवाई बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा मानी जा रही है। इनके बारे में हम लोगों को कई जानकारी मिलने के बाद टीम का गठन कर अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट की अनुमति मिलने पर छापेमारी हो रही है।
उन्होंने बताया कि दो माह पहले ही मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग में बीरेंद्र नारायण की तैनाती हुई थी। इसमें कौन-कौन शामिल है और किस-किस माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित की गई है, इसकी भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story