भारत
Sex Racket के अड्डे पर छापेमारी, इस तरह चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
jantaserishta.com
12 Feb 2023 1:53 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लड़की उज्बेकिस्तान की बताई जा रही है कि जिसे रशियन बताकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था.
इंदौर: इंदौर (Indore) में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने एक विदेशी युवती सहित तीन लड़कियों और रैकेट चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई लड़की उज्बेकिस्तान की बताई जा रही है कि जिसे रशियन बताकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था. इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है.
दरअसल, तेजाजी नगर थाना पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानी बाग कॉलोनी में मौजूद ब्यूटी पार्लर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है. मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दबिश के दौरान पुलिस ने ब्यूटी पार्लर से तीन लड़कियों और रैकेट चलाने वाले सरगना जावेद को गिरफ्तार किया. मगर, इस दौरान रैकेट चलाने में जावेद का साथ देने वाली उसकी पत्नी मौके से भाग निकलने में कामयाब रही.
पुलिस के मुताबिक, फ्लैट में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट ऑपरेट किया जा रहा था. जावेद इस रैकेट को ऑपरेट करता था. तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से दो दिल्ली की और एक लड़की उज्बेकिस्तान की है. पुलिस ने बताया कि मौके से ढेर सारा आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है.
बताया गया कि गिरफ्तार की गई उज्बेक युवती को रशियन बताकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था. जावेद और उसकी पत्नी सैक्स रैकेट के मुख्य सरगना है. यह दोनों विदेशों और देश के अन्य राज्यों से युवतियों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लाकर अनैतिक कार्य करवाते थे.
सैक्स रैकेट के भंडाफोड़ पर इंदौर एसीपी आशीष पटेल ने कहा है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड मारी गई थी. इस दौरान रैकेट चलाने वाले सरगना और तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. एक विदेशी और दो युवती दिल्ली की हैं. सरगना की पत्नी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Tagsसैक्स रैकेटइंदौरइंदौर न्यूज़इंदौर पुलिसउज्बेकिस्तानी लड़कीरशियनब्यूटी पार्लरsex racketindoreindore newsindore policeuzbekistan girlrussianbeauty parlour
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





