भारत

न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों पर छापेमारी: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जांच एजेंसी स्वतंत्र, VIDEO

jantaserishta.com
3 Oct 2023 11:45 AM IST
न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों पर छापेमारी: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जांच एजेंसी स्वतंत्र, VIDEO
x
नई दिल्ली/भुवनेश्वर: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों पर छापेमारी को सही ठहराते हुए कहा है कि उन्हें जस्टिफाई करने की जरूरत नहीं है और अगर किसी ने गलत किया है, आपत्तिजनक कार्य किया है और किसी के पास गलत तरीके से पैसा आया है तो जांच एजेंसी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी नियमों के अनुसार अपनी कार्रवाई करती है। ओडिसा के भुवनेश्वर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया द्वारा न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों पर छापेमारी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मुझे जस्टिफाई करने की जरूरत नहीं है। अगर किसी ने गलत किया है तो उसके ऊपर जांच एजेंसियां काम करती हैं और यह कहीं नहीं लिखा है कि आपके पास अगर गलत तरीके से पैसा आया होगा, आपत्तिजनक कोई कार्य होगा तो उसके ऊपर कोई जांच एजेंसी कार्यवाही नहीं कर सकती।"
ठाकुर ने पत्रकारों पर छापेमारी की इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए आगे कहा कि, "जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे अपनी कार्रवाई नियमों को देखकर करती हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story